मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग 23 सितंबर को लेंगी सात फेरे

मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग 23 सितंबर को लेंगी सात फेरे

मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 23 सितंबर को अपने प्यार राघव चड्ढा संग सात फेरे लेने जा रही हैं। ये पूरी तरह से रॉयल वेडिंग होगी। इस शाही शादी के लिए दुल्हन परिणीति ने अपने स्पेशल दोस्त मनीष मल्होत्रा को चुना है।

वो उनका ब्राइडल लहंगा तैयार करने वाले हैं। मगर परिणीति से पहले वो बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के लिए शादी का जोड़ा तैयार कर चुके हैं। आइये आपके बताते हैं खास नाम।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर मनीष को चुना था। कियारा ने गुलाबी कलर की हिंट वाला ऑम्ब्रे लहंगा पहना था। उनके लहंगे पर रोमन आर्कीटेक्चर की डिटेलिंग की हुई थी। कियारा की शादी का जोड़ा असली स्वरोवस्की क्रिस्टल से तैयार किया गया था। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड नेकपीस, स्टड्स, मांग टीका, चूड़ा तथा हाथ फूल से पूरा किया था।

उर्मिला मातोंडकर ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। मगर उनका आउटफिट भी मनीष ने तैयार किया था। उर्मिला मातोंडकर ने गुलाब की एम्ब्रॉयड्री वाली सिंपल सिल्क और ब्रोकेड लहंगा चुना था।

प्रीति जिंटा ने ट्रेडिशनल रेड लहंगा सिलेक्ट किया था। उनके लहंगे का हैंडलूम पारंपरिक था, जिस पर मोटिफ्स और बाराती का डिजाइन बना था। इसका बॉर्डर वेल्वेट का था। प्रीति जिंटा ने साथ में जड़ाऊ ज्वेलरी और बोड़ला पहना था।

करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। करीना कपूर ने डिजाइनर के स्टूडियो से पिंक गरारा सिलेक्ट किया था, जिसपर जरदोजी और टिला वर्क किया हुआ था। करीना कपूर ने इसके साथ अनकट डायमंड चोकर मैच किया था।

इनके अतिरिक्त गायिका कनिका कपूर ने अपनी ड्रीमी वेडिंग के लिए हेवी पेस्टल पिंक एम्ब्रॉयड्री वाला लहंगा चुना था। इसे उन्होंने हेवी लेयर्ड पर्ल और रूबी नेकलेस के साथ टीमअप किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *